BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 7:16 pm
REPORT : कपिलधारा कूप से सिंचाई कर किसान कमल ने बढ़ाई अपनी आमदनी, अब दो फसलों का उत्‍पादन कर आत्‍मनिर्भर बने किसान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कपिलधारा कूप निर्माण से किसानों की आमदनी में भी काफी बढोतरी हुई है। अब सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान, वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसले लेकर अपना उत्‍पादन बढा रहे है और आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रहे है।

जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 65 किलोमीटर दूर मनासा जनपद के ग्राम तलाऊ के किसान कमल पिता भोना एवं ग्राम मान्‍याखेडी के किसान उदयराम- भोनीशंकर के खेतों में 2.42 लाख रूपये प्रति कूप के मान से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से इन किसानों की आर्थिक   स्थिति में काफी बदलाव आया है।

म.न.रे.गा. योजना के तहत कमल तथा उदयराम के खेतों में कूप निर्माण के कार्य में उन्‍हें और उनके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार तो मिला ही, साथ ही सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया। पहले यह किसान अपनी असिंचित कृषि भूमि में केवल बारिश में ही फसल ले पाते थे। शेष दिनों में किसान व उनके परिवार के सदस्‍य अन्‍य किसानों के खेतों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से अब वे खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूं, लहसून, सरसों, ईसबगोल, अलसी आदि फसलों का उत्‍पादन लेने लगे है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है। अब इन किसानों के परिवारों के सदस्‍यों को सिंचाई सुविधा मिल जाने से अपने खेत में काम करने से ही फुर्सत नहीं मिलती। अब उन्‍हें दूसरों के यहां मजदूरी करने की भी जरूरत नहीं रही। इस तरह कपिलधारा कूप निर्माण से किसान परिवारों की आमदनी बढी है और वे आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE