BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 11:27 am
BIG NEWS : राह होगी आसान, भादवामाता चढ़ोल सड़क निर्माण पर शासन ख़र्च कर रहा है 66 करोड़, राह में उड़ती धूल और निर्माण कछुआ चाल से, अब लोगों का ठनक रहा है माथा, पोल शिफ्टिंग में देरी से 350 मीटर सड़क निर्माण अधुरा, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानियां महाराज। शहर से होकर गुजर रहे भादवामाता चढ़ोल सड़क निर्माणाधीन मार्ग से वार्ड क्रमांक चोदह के दोनों तरफ के रहवासियों तथा वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जब इस सड़क के निर्माण की बात चली तो रहवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था लेकिन अब जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो यंहा इसके निर्माण की कछुआ चाल ने रहवासियों की उस खुशी को नाराजगी में बदल दिया।
दरअसल यह सड़क शहर के नीमच सिंगोली रोड़ से बायपास रोड भादवामाता जावी पंहुच मार्ग पर स्थित चोराहे पर करीब साढ़े तीन सो मीटर बनना शेष है ऐसी स्थिति में रहवासियों और वाहन चालकों को लंबे समय से आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी की वजह निर्माण कंपनी द्वारा रहवासी इलाके में तोड़फोड़ कर अर्थ वर्क के लिए जमीन की खुदाई करना तथा बिजली के पोल शिफ्टिंग मे देरी है। देवास की निर्माण कंपनी बिंदल डेवलपर्स ने यंहा खुदाई कर मार्ग को ऐसे ही छोड़ दिया है जिसके कारण रहवासियों को तथा वाहन चालकों के साथ साथ आमजनों को परेशान होना पड़ रहा है। लंबे समय से ऐसी स्थिति बनी रहने के कारण अब लोगों का माथा ठनकने लगा है। चुंकि रोड़ पीडब्ल्यूडी नीमच का होकर इसका निर्माण देवास की बिंदल डेवलपर्स कर रही है बावजूद इसके यह वार्ड यहां से पार्षद व नगर परिषद अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन का है जिसके चलते नप अध्यक्ष से भी लोगों की ख़ासी नाराजगी इसके बनने में हो रही देरी को लेकर है। सड़क किनारे दोनों तरफ के रहवासी सड़क निर्माण की धीमी गति से ख़ासा नाराज हैं। इस लेतलतीफी में लोग नगर परिषद को भी आड़े हाथों ले रहे हैं।
 
66 करोड़ की लागत, 18 माह और 50 किलोमीटर- 
चढ़ोल से भादवामाता करीब 50 किलोमीटर तथा 7 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण पर सरकार 66 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। निर्माणकर्ता फर्म बिंदल डेवलपर्स कंपनी को इस सड़क को 18 महीने में बनाकर सरकार को हेंड ओवर करना है। लेकिन यंहा कंपनी ने अभी बिजली पोल शिफ्टिंग हेतु विभाग से परमिट की मांग ही नहीं की है। 

खुदाई से घरों के सामने खड्डा, अब रहवासियों में आक्रोश-
जावी चोराहे पर रहवासी सड़क के लिए की गई खुदाई के कारण दिक्कत झेलने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण कंपनी ने यंहा खुदाई तो कर दी लेकिन निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया जिसके चलते रहवासियो को परेशानी हो रही है। खुदाई के कारण लोगों के घर और दरवाजे ऊंचे हो गये है और रास्ता निचे जिसके कारण लोगों को  घरों में आने जाने में लंबे समय से परेशानी भुगतना पड़ रही है। इसके अलावा धुल मिटटी का उड़ना भी परेशानी दे रहा है। यंहा लोगों में स्थानीय नगर परिषद और निर्माण कंपनी बिंदल डेवलपर्स के प्रति आक्रोश व्याप्त है। 

बिजली पोल शिफ्टिंग तथा बजरी आपुर्ति बन रही परेशानी का कारण-
बिंदल डेवलपर्स में साईड इंचार्ज विक्की यादव ने बताया कि जावी चोराहे पर रहवासी इलाके में बन रही रोड़ पर विधुत ट्रांसफार्मर के पास 33 के व्ही पोल शिफ्टिंग में बिजली कंपनी की तरफ से देरी के चलते काम रुका हुआ है। करीब 350 मीटर सड़क यंहा बनाना शेष है, कंपनी बिजली विभाग को शिफ्टिंग से संबंधित चार्जेस का भुगतान कर चुकी हैं। तथा दुसरा कारण बजरी की आपूर्ति नहीं होना भी है।हम भी परेशानी से वाकिफ हैं हमारे भी वाहनों में नुकसान यंहा हो रहा है।  शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। 

सड़क नगर परिषद की नहीं, हो रही है परेशानी, शीघ्र होगा निर्माण-
नगर परिषद अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने मामले में कहा कि भादवामाता चढ़ोल सड़क की अर्थवर्क खुदाई से वार्ड चौदह के रहवासियों को परेशानी हो रही है, नगर परिषद ने इसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग व बिंदल डेवलपर्स को इसका जल्दी समाधान करने की कहा है। हमें भी रोज वार्ड वासियों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। चुंकि सड़क नगर परिषद की नहीं है। निर्माण के चलते दो तीन बार कंपनी ने पेयजल आपूर्ति की लाईन को तोड़ दिया था जिसे वापस डलवाया गया है ताकि रहवासियों को पेयजल को लेकर परेशानी ना हो। 

पोल शिफ्टिंग बिंदल डेवलपर्स को ही करना है-
जावी चोराहे पर बिजली पोल शिफ्टिंग का काम सड़क निर्माण कंपनी बिंदल डेवलपर्स को ही करना है, बिजली कंपनी ने रविवार को पोल शिफ्टिंग किये है अब लाईन शिफ्टिंग बाकी है,मांग अनुसार 11 के व्ही बिजली बंद करने का परमिट जारी करेंगे। हमारे पास आवेदन आयेगा तो वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे।
प्रवीण कुमार सांवरिया कनिष्ठ अभियंता बिजली कंपनी सरवानियां महाराज।

क्यों रुका है काम, दिए है निर्देश-
सरवानियां महाराज में जावी चोराहे पर आरसीसी सड़क निर्माण का काम क्यों रुका है, इसकी वजह 11 केव्ही बिजली पोल शिफ्टिंग व बजरी आपुर्ति है। कंपनी को शीघ्र ही समय सीमा में निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। 
पंकज खराड़ी एसडीओ पीडब्ल्यूडी नीमच।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE