खरगोन। नगर पालिका द्वारा आयोजित एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक 131वे नवग्रह मेले के समापन अवसर पर सोमवार की रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भगवा रंग भजन...से पूरे देश में प्रसिद्धि पाने वाली भजन गायिका शाहनाज अख्तर ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर हजारों श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद खरगोन के बीजेपी विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, सहित महिला पार्षद भी शाहनाज अख्तर के भजनों पर झूमती नजर आई। शाहनाज अख्तर ने सबसे पहले रामायण की चौपाई मंगल अभवन अमंगल हारी...से अपने भजनों की जैसे ही शुरुआत की पूरा मैदान जयश्री के नारो से गूंज उठा.उसके बाद जो राम को लाए है...हम उनको लायेंगे.दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे..इस भजन की प्रस्तुति पर कुर्सी पर बैठे बीजेपी विधायक बालकृष्ण पाटीदार भी लोगो के साथ खड़े होकर झूमते नजर आए। वही भजन गायिका शाहनाज अख्तर ने अपने प्रसिद्ध भजन ये भगवा रंग मुझे चढ़ गया भगवा रंग की जैसी ही प्रस्तुति देना शुरू किया पूरे मैदान में लोग जमकर झूमते नजर आए। करीब दो घंटे तक चले इस आयोजन में भजन गायिका शाहनाज अख्तर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित हजारों दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वही मीडिया से चर्चा करते हुए भजन गायिका शाहनाज अख्तर ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजित होने को लेकर कहा कि हमने भी दीपावली मनाई है। उन्होंने कहा की में 11 वर्ष पूर्व मुस्लिम धर्म छोड़ चुकी हूं लेकिन मेने अपना नाम नहीं बदला क्योंकि इसी नाम से मुझे प्रसिद्धि मिली है। में अब प्रतिदिन दुर्गाजी,रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ भी करती हूं। सनातन धर्म को लेकर कहा की हमे बहु बेटियो और बच्चो को हिंदू धर्म और सनातन का पाठ भी पढ़ाना चाहिए। जो सनातन धर्म को लेकर बहस करते है वे मूर्ख और अज्ञानी है।