उज्जैन। जिले में खाचरोद तहसील अंतर्गत एक गांव में मावा बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट हो गया। धमाके से चार मजदूर दूर जा गिरे। सभी को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल श्यामदास बैरागी, ईश्वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी, आशीष प्रजापत की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा खाचरोद तहसील अंतर्गत गोठडामाता गांव में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।