मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में मिलावट खाद्य सामग्री की लगातार जांच करें। इसके लिए एक विशेष दल भी बनाएं, जो की लगातार कार्यवाही करें। इस कार्य में सभी एसडीएम विशेष तौर पर ध्यान दें। जिला आपूर्ति विभाग गैस स्टोर के भंडार को देखें तथा नियम अनुसार कार्यवाही करें। बैठक के दौरान डीएफओ संजय, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।