BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 11:54 am
KHABAR : सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करें- सीईओ टैगोर, समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। उक्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र प्रताप सिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिला पंचायत सीईओ टैगोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सरकार के प्राथमिकता में है अत: सभी अधिकारी इसके तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता के साथ निराकृत करें। जनआकांक्षा के तहत समयसीमा में निराकरण के लिए विभिन्न विभागों को दिये गये पत्रों तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को भी समय पर निराकृत करें। रबी उपार्जन के लिए पंजीयन की संख्या बढ़ाने के लिए कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करें। जिला परिवहन अधिकारी सड़कों पर ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई कराएं। संबल अनुग्रह सहायता राशि सत्यापन के लिए निकायों में लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र कराएं। सभी विभागों के अधिकारी आउटसोर्स से नियुक्त कर्मचारियों की जानकारी श्रम पदाधिकारियों को दें। गौशालाओं के लिए निर्धारित चारागाह की भूमि से राजस्व अधिकारी अतिक्रमण हटवाएं। गौशालाओं में पेयजल व्यवस्था एवं भूसे के लिए कृषि, पशु चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अभी से तैयारी रखें। इस अवसर पर विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री एनएन वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य-घर बिजली योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन के तहत चयनित 6 शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा भी की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE