शामगढ़। नगर मे स्थित पवित्र चमत्कारिक स्थल वेणी के मार वाले बालाजी मंदिर पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। दानदाता भी खुले मन से मंदिर की सौंदर्यता को देखते हुए दान राशि भेंट कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने सांसद निधि से प्राप्त 77 हजार रूपए मंदिर समिति को भेंट किए। साथ ही यादव ने अपने परिवार की तरफ से 23000 रूपए और मिलाकर कुल एक लाख रूपए की राशि मंदिर निर्माण कार्य के लिए भेंट की।
श्री मंशापूर्ण वेणी के मार बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों एवं राजू भाई नरेंद्र यादव ने क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।