मनासा। तहसील अंतर्गत गांव भाटखेडी में पुरोहित परिवार द्वारा लखदातार परिवार के तत्वावधान में मंगलवार रात 9 बजे खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या में खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया। जिसमें प्रसिद्ध कलाकार सावन नागदा व अन्य साथी कलाकारों ने देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दीं। देर रात तक चले आयोजन में श्याम भजनों पर श्याम प्रेमियों ने भक्ति के रस में डूबकर भजन संध्या का आनंद लिया। बारी-बारी से श्याम प्रेमियों ने अखंड ज्योत के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं आयोजन के अंत में प्रसादी वितरण कर आयोजन का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।