BREAKING NEWS
कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 4:36 pm
BIG NEWS : नीमच के लिए गौरव का क्षण, तैराक सिद्धांत जादौन को पंख अवार्ड, सीएम यादव और मंत्री विश्वास सारंग ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को बंसल न्यूज के पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2024 के आयोजन में प्रदेश के 55 जिलों की 55 उभरती खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में सीएम ने प्रदेश के उन युवा और होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कड़ा संघर्ष कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया। इसी के तहत नीमच जिले के उभरते अंतराष्ट्रीय तैराक खिलाड़ी सिद्धान्त सिंह को पंख अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय तैराक खिलाड़ी सिद्धान्त सिंह पिता गोपाल सिंह जादोन को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पंख अवार्ड और 51 हजार का चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह नीमच जिले के लिए गौरव का पल हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री मंत्री विश्वास सारंग शामिल रहे।

सिद्धांत की इस उपलब्धि पर तैराकी संघ, स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नपा कोच एनआईएस आयुष गौड़, एनआईएस सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, नीलेश घावरी एवं रोहित अहीर सहित परिजनों ने प्रसंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE