मनासा। क्षेत्र के ख्यातनाम चिकित्सक और समाजसेवी डॉ व्ही एम संघई की जन्म जयंती पर बुधवार दोपहर 2 बजे से मनासा के मंगलम रिसोर्ट पर संघई परिवार मानव सेवा के लिए संचालित डॉ व्ही एम संघई सोसायटी फॉर ह्ममनिटी द्वारा 21 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अनिरूद्व माधव मारू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया और फाउंडेशन अध्यक्ष मीरा देवी संघई, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी अजय तिवारी ने डॉ व्ही एम संघई के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। फाउंडेशन द्वारा नगर सहित अंचल के 21 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 70 से अधिक रक्तदाताओ का सम्मान प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान नगर के कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।