BREAKING NEWS
KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 4:19 pm
BIG REPORT : भाजपा नेत्री को ब्रोकरेज नहीं मिली तो सीएम से शिकायत, नेत्री बोली- दो एफआईआर के बाद भी नहीं हुई थी सुनवाई, पार्टनर पर लगाए ये आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। एरोड्रम में रहने वाली एक भाजपा नेत्री को पार्टनर से ब्रोकरेज का पैसा नहीं मिला तो उसने सीएम से शिकायत कर दी। सीएम ने डीसीपी से केस के जल्द निराकरण के लिए के निर्देश दिए। दरअसल दो एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी उसे पैसा नहीं मिला था। इसके बाद अफसरों ने भरोसा दिलाया कि वे पैसा दिलवा देंगे।


एरोड्रम थाने पर भाजपा नेत्री पूजा चौकसे निवासी नंदानगर ने अभिषेक श्रीवास्तव और उसकी पत्नी निवासी श्रीनाथ एस्टेट पर बुधवार को केस दर्ज किया है। पूजा चौकसे ने बताया कि 21 जून को अरबिंदो इलाके के एक होस्टल का सौदा उसने अभिषेक श्रीवास्वत, मनीषा गीते और मनोज गाडीवाल के साथ मिलकर किया।


इसमें करीब ढाई लाख रुपये ब्रोकरेज हुई। इस ब्रोकरेज में 1 लाख 25 हजार रुपए पूजा चौकसे को मिलना थे। लेकिन अभिषेक ने उसे पैसे नहीं दिए। अक्टूबर 2023 में यह शिकायत पूजा ने पुलिस से कर दी। पूजा का आरोप है कि 13 मार्च को अभिषेक ने पत्नी इंद्रा के साथ मिलकर थाना परिसर में ही रुपए के बदले जान से मारने की धमकी दी।


इसके बाद पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की। पूजा का कहना है कि वह पुलिस को ब्रोकरेज से जुड़े दस्तावेज और कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप चुकी है।


सीएम से शिकायत की बात पर एफआईआर
अभिषेक और उसकी पत्नी इंद्रा पर थाना परिसर में धमकी देने के मामले में दूसरी एफआईआर सीएम से शिकायत की धमकी मिलने की बात हुई। इस मामले में टीआई राजेश साहू ने पूजा चौकसे को भरोसा दिलाया है कि वह उपर शिकायत ना करे। जल्द अभिषेक पर कार्रवाई कर उनके मामले का निराकरण किया जाएगा।


दरअसल पूजा इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदाला के इलाके में सक्रिय है। उसका कहना है कि टीआई राजेश साहू और एसीपी से शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की तो सीएम मोहन यादव से एअरपोर्ट पर शिकायत दर्ज करा दी।


सब नेताओं ने किये कॉल,तब हुई सुनवाई
पूजा चौकसे के मामले में पुलिस अफसरों के पास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,विधायक रमेश मेंदाला,महापौर पुष्प मित्र भार्गव सहित कई नेताओं के कॉल गए। इसके बाद अफसर हरकत में आए ओर उन्होंने अभिषेक के खिलाफ कारवाई की।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE