BREAKING NEWS
KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 4:27 pm
KHABAR : छात्रों ने कुलपति को अभिमंच सभागार में किया बंद, सागर में डॉ. गौर यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्रों की मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन, कुलपति से मिलने पर अड़े छात्र, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दिव्यांग छात्रों की मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। वे कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता से मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन कुलपति नहीं मिलीं। इससे गुस्साए छात्र अभिमंच सभागार पहुंचे। जहां सभागार में कुलपति मौजूद थीं। छात्रों ने सभागार के सभी गेट बंद कर दिए और बाहर धरने पर बैठ गए। 4 घंटों से छात्र सभागार के बाहर बैठे हैं। अंदर कुलपति हैं। छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति नहीं मिलेगी, तब तक छात्र वहीं बैठे रहेंगे।


दरअसल, डॉ. गौर यूनिवर्सिटी के दिव्यांग छात्र ब्रेल पुस्तक, ब्रेल प्रिंटर और परीक्षा शुल्क में रियायत समेत अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को दिव्यांग छात्रों ने प्रदर्शन किया था। वे रातभर धरने पर बैठे रहे, लेकिन यूनिवर्सिटी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।


शुक्रवार सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के छात्र जमा हुए। उन्होंने कुलपति से मिलने की बात कही। इसी बीच उन्हें पता चला कि कुलपति यूनिवर्सिटी परिसर स्थित अभिमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची है। छात्र भी अभिमंच सभागार पहुंच गए, जहां उन्होंने कुलपति से मुलाकात की बात कही।


इस दौरान कुलपति के नहीं मिलने पर छात्र धरने पर बैठ गए। उन्होंने अभिमंच सभागार के सभी गेट बाहर से बंद कर दिए, ताकि कुलपति बाहर न जा सकें। वे कुलपति से मिलने की बात को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं कुलपति सभागार के अंदर हैं।


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय डेहरिया विश्वविद्यालय पहुंचे। जिसके बाद सीएसपी यश बिजौरिया भी पुलिस बल के साथ यूनिवर्सिटी पहुंच गए। हाथों में डंडे लिए पुलिस बल परिसर में आते देख छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि हम कोई उत्पात नहीं कर रहे हैं।


हम अपनी कुलपति से अपनी मांगों को लेकर बात करना चाहते हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय में पुलिस का क्या काम है? उन्होंने पुलिस वापस जाओ के नारे लगाए। हालांकि समझाइश के बाद छात्र शांत हुए। वह अभिमंच सभागार के गेटों पर धरना देकर बैठे हैं, ताकि कुलपति बगैर मिले न जा पाएं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE