रायसेन। नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें अध्यक्ष सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में नागरिकों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन सीएमओ सुरेखा जाटव सिटी मिशन मैनेजर रानी तिवारी अर्चना शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। रैली महामाया चौक से प्रारंभ हुई जो कि शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई सागर तिराहे से वापस नगर पालिका कार्यालय के सामने समाप्त हुई।
नगर पालिका में सिटी मिशन मैनेजर रानी तिवारी ने बताया की मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोकतंत्र में मतदान का महत्व के बारे में नागरिकों को जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत मतदान लोकसभा चुनाव में किए जाने की अपील की गई।