BREAKING NEWS
KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 4:39 pm
REPORT : म.प्र.मानव अधिकार आयोग के नाम से मिलते जुलते नाम  व लोगो का कोई भी दुरूपयोग ना करें,जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई करते हुए ममतानी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष मनोहर ममतानी ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई करते हुए कहा, कि म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल के नाम से मिलते जुलते नामव लोगो का दुरूपयोग कोई भी ना करें। उन्‍होने कहा कि म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल के अलावा किसी भी अन्‍य व्‍यक्ति या संस्‍था व्‍दारा आयोग के नाम लोगो या आयोग के नाम से मिलते जुलते नाम, लोगो का उपयोग नहीं किया जा सकता। वाहनों पर भी आयोग से मिलते जुलते नाम की पट्टिका नहीं लगाई जा सकती।

आयोग के अध्‍यक्ष ममतानी ने एसपी को निर्देश दिए है, कि यदि कोई भी व्‍यक्ति अनाधिकृत रूप से म.प्र.मानव अधिकार आयोग क नाम या उससे मिलते जुलते नाम, लोगो का उपयोग करता है या वाहन पर नाम पटिटका लगाता पाया जाता है, तो दोषी व्‍यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। अध्‍यक्ष ममतानी ने कहा कि म.प्र.मानव अधिकार आयोग के नाम से मिलते जुलते नाम का उपयोग कर काई भी किसी कार्यालय या संस्‍था का निरीक्षण नहीं कर सकता। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जा सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE