BREAKING NEWS
मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 4:51 pm
KHABAR : राजगढ़ बस स्टैंड पर नई व्यवस्था का हुआ शुभारंभ, आरटीओ समय सारणी के अनुसार चलेंगी बसें, बस स्टैंड पर होगी स्थाई पुलिस ड्यूटी, पढे़ विशेष सिंह राजपुत की खबर 

Share On:-

राजगढ़। पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर  पुलिस जन संवाद में उठाए गए विषय पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम सरदारपुर मेघा पवार, एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी राजगढ़ श्री संजय रावत, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सूबेदार नीतेश राठौर, नगर परिषद राजगढ़ एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से  राजगढ़ बस स्टैंड पर आज दिनांक 15 मार्च से नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है।

 

क्या होगी नवीन व्यवस्था
नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आवंटित स्थान पर लगेगी फल फूल एवं सब्जी की ठेला गाड़ियां बस स्टैंड पर मुख्य सड़क पर लगने वाली ठेला गाड़ियों के लिए नगर परिषद द्वारा यात्री प्रतीक्षालय के पीछे स्थान आवंटित किए गए हैं जिनमें फल, फूल  आदि की ठेला गाड़ियां आरक्षित स्थान पर लगाई जावेगी। सब्जी विक्रेताओं के लिए मेला मैदान पर स्थान आरक्षित किए गए हैं।


आर टी ओ समय सारणी के अनुसार चलेंगी बसें
बस स्टैंड पर लगने वाली सभी बसें आरटीओ समय सारणी के अनुसार ही बस स्टैंड में प्रवेश करेगी एवं समय अनुसार ही बस स्टैंड से प्रस्थान करेंगी कोई भी बस अनावश्यक बस स्टैंड पर खड़ी नहीं होगी।


बस स्टैंड पर होगी स्थाई पुलिस ड्यूटी
बस स्टैंड पर उक्त व्यवस्था की देखरेख एवं पालन के लिए स्थाई रूप से पुलिस ड्यूटी लगाई गई है बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाने हेतु स्थाई रूप से पुलिस व्यवस्था रहेगी।


बस स्टैंड पर नहीं होगी चार पहिया वाहनों की पार्किंग
राजगढ़ बस स्टैंड पर बसों के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों की पार्किंग नहीं की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE