नीमच। मध्य प्रदेश पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी रविवार को 11 केव्ही महू रोड़ फीडर एवं वाटर वर्क्स फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.03.2024 (रविवार) को ट्रांसफार्मर शिप्टिंग कार्य होने से 11 केव्ही महू रोड़ फीडर एवं वाटर वर्क्स फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही महू रोड़ फीडर एवं वाटर वर्क्स फीडर बन्द रहने से महू रोड़, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृन्दावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड़, कालानी कॉलोनी, वैभव नगर जमुनिया कला, बरखेड़ा हाड़ा, हिंगोरिया, जयसिंहपुरा आदी क्षेत्र प्रभावित होगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।