BREAKING NEWS
BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 7:32 pm
KHABAR : नपा ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चलाया नलों में टोटी लगाने का अभियान, नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने नागरिकों से की ये बड़ी अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच । अल्‍पवर्षा के चलते इस वर्ष शहर में पेयजल वितरण के प्रमुख स्‍त्रोत जाजु सागर बांध में काफी कम मात्रा में पानी संग्रहित  होने से ग्रीष्‍म ऋतु में संभावित पेयजल संकट से निपटने हेतु नगरपालिका परिषद नीमच की अध्‍यक्ष स्‍वाति गौरव चौपड़ा द्वारा सभी संभव प्रयास किये जा रहे है । जिसके अंतर्गत नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व जलकल सभापति छाया जायसवाल ने पानी का अपव्‍यय रोकने स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक आहूत की। जिसमें स्वयंसेवी संगठनों ने टोटी लगाओ अभियान में सहयोग की बात करते हुए। निःशुल्क टोटी उपलब्ध कराने हेतु सहमति प्रदान की। अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 15 मार्च को नपाध्‍यक्ष चौपड़ा व जलकल सभापति जायसवाल ने अलसुबह बद्याना में वार्ड क्रं 36 में पहुचकर जलवितरण के समय स्थिती देखी व नगर समस्‍या एवं सुझाव ग्रुप तथा इनरव्‍हील क्‍लब के सहयोग से बगेर टोटी वाले 40 से अधिक नलों में निःशुल्‍क टोटीया लगाई व नागरिकों को पानी अपव्‍यय रोकने की समझाइश देते हुवें कहा की नल में टोटी लगने के बाद ,अब अगर पानी का अपव्‍यय होते पाया गया तो चालानी कार्यवाही की जावेगी । भ्रमण के दौरान नपाध्‍यक्ष व जलकर सभापति ने जलकर प्रभारी उपयंत्री अम्‍बालाल मेघवाल व जलकल अमले के साथ वार्ड क्रं 34 भ्रमण कर नागरिको की समस्‍या भी सुनी तथा समस्‍या के निराकरण का आश्‍वासन देते हुवें एक स्‍थान पर पाईपलाईन लिकेज पायी जाने पर जलकर अधिकारी को पाईपलाईन दुरस्‍ती के निर्देश भी दिये ।
नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने बताया की नगरपालिका द्वारा पानी अपव्‍यय रोकने हेतु स्‍वयं सेवी संगठन के सहयोग से टोटी ि‍व‍हीन नलो में निःशुल्‍क टोटी लगाने का अभियान शुक्रवार को बघाना प्रारंभ किया गया है । बद्याना में वार्ड क्रं 36 के नाका नम्‍बर 04 व चान्‍दमल पन्‍नालाल गेरिज क्षेत्र में सुबह सप्‍लाय के समय पहुचकर  जल वितरण की स्थिती देखी व नागरिकों की समस्‍या सुनने के साथ ही टोटी विहीन 40 से अधिक नलों में टोटीया लगाई गई । इस दौरान जलकल सभापति छाया जायसवाल, उपयंत्री मेघवाल, नगर समस्‍या एवं सुझाव ग्रुप के विवेक खण्‍डेलवाल, इनरव्‍हील क्‍लब से सरोज गांधी, बीटीएल कम्‍पनी के आकाश, जलकल विभाग के सुरेश पवार, नाथुलाल नागर, स्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक ऋषभ अहीर तथा जलकल विभाग के वॉलमेन के साथ अन्‍य कर्मचारी भी नपाध्‍यक्ष के साथ थें । नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने शहर के नागरिकों से अपिल की है कि, पेयजल व्‍यवस्‍था को सुचारू बनानें के लिए अपने नल सयोजन में टोटी लगाकर पानी का अपव्‍यय रोके व नगरपालिका कों सहयोग प्रदान करें । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE