उज्जैन। रतीय क्रिकेट टीम के बैटर केएल राहुल ने बुधवार सुबह ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में दर्शन किए। वे अपने माता - पिता के साथ महाकाल की भस्म आरती बाद करीब 6 बजे दर्शन के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया।
आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से महाकाल के दर्शन किए। इससे पहले भी राहुल 26 फरवरी 2023 को पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। तब उन्होंने गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए थे। इस दौरान आशीष पुजारी ने राहुल और उनके माता पिता का पूजन करवाया। राहुल ने प्च्स् में अपने परफॉर्मेंस के लिए भगवान से आर्शीवाद लिया।
केएल राहुल और पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी के बाद पिछले साल फरवरी में महाकाल मंदिर आए थे। एक महीने पहले जनवरी में इनकी शादी हुई थी। भस्म आरती के बाद दोनों लाइन में लगकर गर्भगृह पहुंचे। यहां करीब 10 मिनिट तक पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।