नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी टाउन-3 फीडर पर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 03.04.2024 (बुधवार) को 11 केवी टाउन- 3 फीडर पर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक 11 केवी टाउन-3 फीडर बंद रहने से नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक तक, ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर 23, टीआईटी कॉलोनी, अल्कालॉयड कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, टीचर कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, रिसाला मसजिद, भागेश्वर मंदिर के पास का ऐरिया, गायत्री मंदिर रोड, सिंधी कॉलोनी, हॉट मैदान, बोहरा गली, वीर पार्क रोड, नया बाजार, पटेल चाल, टाल मोहल्ला, जामा मसजिद, जारोली कॉप्लेक्स, नायका ओली आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।