ग्वालियर। नगर निगम परिषद में भाजपा को बहुमत है। प्रदेश व केन्द्र मंे भाजपा की सरकार है, इसके बाद भी अधिकारी भाजपा पार्षद की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बार-बार नगर निगम आयुक्त व ठेकेदार से शिकायत करने के बाद भी जब सीवर की सफाई नहीं हुई तो मंगलवार को वार्ड-15 से भाजपा पार्षद देवेन्द्र राठौर खुद ओवर फ्लो सीवर में उतर गए। उनको सीवर की सफाई करते देख वहां स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा पार्षद ने मोर्चा खोल दिया। पार्षद का सीवर चेंबर साफ करते हुए VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पार्षद का कहना है कि न आयुक्त सुन रहे हैं न ही ठेकेदार। अब जनता ने वोट दिया है तो उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पहले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ऐसा कांग्रेस व भाजपा में रहते कई बार कर चुके हैं। VIDEO वायरल होते ही निगम का अमला पहुंचा और सीवर को साफ कराया है।
ग्वालियर के गदाईपुरा इलाके में पिछले 20 दिन से सीवर जाम होकर ओवर फ्लो हैं। यहां गदाईपुा सहित करीब आधा दर्जन से अधिक कॉलोन, मोहल्ला के लोग सीवर के बहते पानी से परेशान हैं। गंदगी लोगों को बीमार कर रही है। यही कारण है कि लोग बार-बार क्षेत्रीय पार्षद भाजपा नेता देवेन्द्र राठौर के घर के चक्कर लगा रहे थे। यह पूरा एरिया वार्ड नंबर-15 व ग्वालियर विधानसभा में आता है। यहां भाजपा का पार्षद होने के बाद भी नगर निगम प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा था। जबकि नगर निगम परिषद में भाजपा को बहुमत है। साथ ही केन्द्र और राज्य में भाजपा का शासन है। ऐसे में पार्षद देवेन्द्र राठौर ने जब नगर निगम आयुक्त, ठेकेदार व अन्य अफसरों से कई बार सीवर सफाई की कही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर मंगलवार को पार्षद खुद ही सीवर में उतर गए और सफाई करने लगे। भाजपा पार्षद राठौर ने एक के बाद एक अलग-अलग सीवर चेंबर में उतरकर सफाई की, जिसका टप्क्म्व् नगर निगम आयुक्त तक पहुंचा, तो आनन फानन में नगर निगम का सफाई अमला गदाई पुरा आया और सफाई कराई।
जनता के वोट की कीमत तो चुकानी पड़ेगी
वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा पार्षद देवेंद्र राठौर का कहना है कि ग्वालियर नगर निगम के अफसर नींद में हैं। महापौर अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल हैं। आज गदाईपुरा में सीवर साफ की है, यदि अधिकारियों का यही निरंकुश रवैया बना रहा तो हर गली मोहल्ले के सीवर को मैं खुद साफ करुंगा। जनता के वोट की कीमत हर हाल में चुकाऊंगा।