मंदसौर। जिले की नाहरगढ पुलिस ने 48 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाईल फोन भी जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.03.24 को मृतक शान्तीलाल पिता चैनराम सुर्यवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी रायसिंग पिपलिया का शव ग्राम रायसिंह पिपल्या से हिंगोरियाबडा कच्चे रास्ते पर मिला था जिसके संबध में मर्ग जांच उपरान्त दिनांक 01.04.24 को थाना नाहरगढ़ पर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया ने आवश्यक निर्देश प्रदान किए थे। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 02.04.24 की रात्रि में आरोपी गोविन्द पिता सुरेशचन्द सुर्यवंशी व धर्मेन्द्रसिंह पिता रामसिंह राजपूत निवासी ग्राम रायसिंह पिपलिया को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.03.24 को डायल-100 पर सुचना मिली कि ग्राम रायसिंह पिपल्या से हिंगोरियाबड़ा कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सुचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक आर. सी. दांगी मय उनि. लाखनसिंह व पुलिस टीम को भौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो शान्तीलाल पिता चैनराम सुर्यवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी रायसिंग मिपलिया मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके संबंध में मूलक शान्तीलाल के पुत्र विरेन्द्र सुर्यवंशी की सूचना पर गर्ग क्रमांक 0/2024 धारा 174 जाम्फौ का पंजीबद्ध कर जाँच में लिया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया कीर्ति बघेल एसडीओपी महोदय मन्दसौर ग्रामीण, डोंग स्कॉट मन्दसौर व एफएसएल अधिकारी रतलाम अतुल निश्चल मौके पर आये व घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शव का पंचायतनामा लाश लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के पुत्र विरेन्द्र सुर्यवंशी व अन्य साक्षियों से पुछताछ कर कथन लिये गये तो यह तथ्य सामने आया कि गोविन्द सुर्यवंशी निवासी रायसिंह पिपलिया मृतक के पुत्र विरेन्द्र पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों की करता था, इसी बात को लेकर गौविन्द ने पुर्य में विरेन्द्र से झगडा भी किया था जिसे गाँव में ही आपस में समझा दिया था। इसी कारण से गांविन्द सूर्यवंशी, शान्तीलाल व उसके लड़के विरेन्द्र से रंजिश रखता था। इसी रंजिशयश दिनांक 29-30.03.2024 की रात में गोविन्द सूर्यवंशी ने अपने साथी धर्मेन्द्रसिंह राजपुत निवासी रायसिंह पिपल्या के साथ मिलकर शान्तीलाल के साथ मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जाँच दौरान आये मौखिक, भौतिक, दस्तावेजी एव परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 01.02.24 को आरोपीगण गोविन्द पिता सुरेशचन्द्र सुर्यवंशी व चर्मेन्द्रसिंह पिता रामसिंह राजपुत निवासीगण ग्राम रायसिंह पिपलिया के विरुध्द थाना नाहरगढ़ पर अप क्र. 82/2024 धारा 302, 34 भादवि, व 3 (2)5 SC/ST ACT का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को मद्देनजर अनुसंधान दौरान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार मार्गदर्शन मिला और एसडीओपी महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी व टीम द्वारा दिनांक 02.04.24 की रात्रि में प्राप्त मुखबिर सुचना पर गरनई फन्टे पर खड़े आरोपीगण गौविन्द पिता सुरेशचन्द्र सुर्यवंशी उम्र 28 वर्ष व धर्मेन्द्र सिंह पिता रामसिंह राजपुत को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने पर आये व थाने पर दोनों आरोपीगणों से विस्तृत पुछताछ उपरान्त जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया जिनका पुलिस रिमाण्ड प्राम करने हेतु आज दिनांक 02.04.24 को माननीय विशेष न्यायालय मन्दसौर में पेश किया जावेगा। प्रकरण में विवेचना दौरान अन्य संलिप्त और सहयोगी व्यक्तियों की तलाश की जा रही हैं, जिनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी
- गौविन्द पिता सुरेशचन्द्र सुर्यवंशी उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रायसिंह पिपल्या
- धर्मेन्द्र सिंह पिता रामसिंह राजपुत उम्र 30 वर्ष निवासीग्राम रायसिंह पिपल्या
सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक आर.सी. दांगी, उनि. लाखन सिंह, सउनि. ओ.पी. राठौर, प्र.आर. 398 दीपक सांखला, आर, 311 महेन्द्रसिंह, आर. चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा।