शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया ग्राम कोंटा से आएं ग्रामीणों ने खनिज विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से अवैध रेत खनन और परिवहन के आरोप लगाए और कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन दिया।
ग्राम कोटा के ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कालीसिंध नदी पर ठेकेदार द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर अवैध परिवहन किया जा रहा है। कालीसिंध नदी में शाजापुर जिले की सीमा में नदी से अवैध रेत निकालकर उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत चुनाखेड़ी तहसील माकड़ोन की रायल्टी की रसीद दी जा रही है। अवैध रेत का खनन और परिवहन रेत खदान की स्वीकृति वाली जगह की बजाय संरक्षित क्षेत्र से किया जा रहा है। जिससे मिट्टी का कटाव भी हो रहा है।
आने वाले समय में इसकी वजह से गांव में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। वही रेत के खनन और परिवहन पर कोंटा खदान की रॉयल्टी रसीद दी जाए।
ग्रामीणों का आरोपी की इस पूरे मामले में जिला खनिज अधिकारी शाजापुर और ठेकेदार की मिलीभगत है। रेत के अवैध परिवहन को तत्काल रोका जाए। ग्रामीणों द्वारा इसके पहले जिला खनिज अधिकारी को शिकायत की लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। खनिज विभाग और ठेकेदार की साठ गाठ से रेत का अवैध खनन और अवैध रेती परिवहन किया जा रहा है। जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है।