छतरपुर। जिले के बिजावर वृत्त की 16 शराब दुकानों का नहीं हो सका ठेका। सिंगल टेंडर होने के कारण निरस्त हुआ ठेका अब फिर से डालेंगे जाएंगे टेंडर। अब 1 अप्रैल से आबकारी विभाग स्वयं बेच रहा है प्रिंट रेट शराब। इन 16 शराब दुकानों पर तैनात किए गए है होमगार्ड जवान। पुलिस को देखकर डर रहे हैं शराब लेने वाले।
हम आपको बता दें कि बिजावर वृत्त में कुल 16 लाइसेंसी शराब दुकानें हैं। और इन शराब दुकानों में 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक शराब विक्रय करने के लिए बालाजी एसोसिएशन ग्रुप द्वारा टेंडर डाला गया और यह सिगंल टेंडर था शासन के नियमानुसार इस टेंडर को पास होने के लिए दो ग्रुपों का होना आवश्यक था। और कोरम पूरा ना होने के कारण इस ग्रुप का टेंडर को होल्ड कर दिया गया और अब आबकारी विभाग स्वयं सभी दुकानों पर पुलिस लगा कर शराब बेच रहा है।