BREAKING NEWS
शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 10:12 am
KHABAR : सियासत के हॉट स्पॉट महाकौशल में दलबदल, राज्यसभा सांसद बोलीं- अभी और नेता आ रहे, कांग्रेस ने कहा- भाजपा में जाने वाले खटमल, खून चूसेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी एमपी में सभी 29 लोकसभा सीट जीतना चाह रही है। मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव में सियासत का हॉटस्पॉट भी महाकौशल बना हुआ है, जहां पर कि दलबदल चरम सीमा पर है। महाकौशल में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। चाहे कांग्रेस के विधायक हो, या महापौर या फिर अन्य नेता रोज कोई ना कोई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहा है। भाजपा अभी भी कह रही है कि दल बदल की कहानी अभी खत्म नहीं हुई, बल्कि बाकी है। भाजपा की राज्यसभा सांसद और महाकोशल प्रभारी कविता पाटीदार का कहना है कि चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता भाजपा ज्वाइंन कर रहें है।


आधी से ज्यादा कांग्रेस टूट चुकी है
जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद और महाकौशल प्रभारी कविता पाटीदार का कहना है कि कांग्रेस के नेता भी अब जान गए हैं कि जो पार्टी राम मंदिर का न्योता ठुकरा सकती है वो राष्ट्र निर्माण कभी नहीं कर सकती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल में 17 हजार कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है, इस पर कविता पाटीदार का कहना है कि पूरे देश में जो काम नरेन्द्र मोदी ने किया है उससे प्रभावित होकर हजारों लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे है। कविता पाटीदार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। उनकी हालत ऐसी हो गई है कि कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रहें है वो लोग। कविता पाटीदार ने कहा कि वर्तमान की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आधी से ज्यादा कांग्रेस पार्टी टूट चुकी है, और सब भाजपा का दामन थाम रहे है।


पार्टी छोड़ने वाले खटमल-उनका खून चूसेंगे
चुनाव से पहले और भी कांग्रेसियों के पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के दावे पर अब बदजुबानी भी शुरू हो गई। सालों तक जो नेता कांग्रेस में रहे है वो पार्टी छोड़कर जब भाजपा में जाकर शामिल हो रहे है तो उन्हें खटमल बताया जा रहा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा खुद गड्डा खोदने का काम कर रही है। सौरभ शर्मा का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले लोग कुछ दिन तो अच्छे से रहेंगे, पर यहीं नेता बाद में भाजपा में फूट डालने का काम करेंगे, जिसका उदाहरण समय-समय पर हम देखती भी है। सौरभ शर्मा ने कहा कि जो नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा रहे हैं वो खटमल थे जो अब भाजपा का खून चूसेंगे।


हजारों लोगों ने छोड़ दी है कांग्रेस
जबलपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि ऐसे दलबदल से कांग्रेस की सेहत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि आगे जाकर भाजपा संगठन का ही नुकसान होगा। हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास लोकसभा की इकलौती सीट महाकौशल के छिंदवाड़ा में ही है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के गढ़ को भेदने यहां भाजपा ने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल किया है। बड़े दलबदल में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर, सिहोरा विधानसभा प्रत्याशी एकता ठाकुर सहित हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE