BREAKING NEWS
शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 10:22 am
KHABAR : सागर में निगम ने 22 दुकानों पर चलाया बुलडोजर, कटरा बाजार में निगम मार्केट के सामने बनी दुकानें तोड़ी, दुकानदार बोले-हमें 2 घंटे का समय दिया, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। कटरा बाजार में डीडी कॉम्प्लेक्स के पास बनी टपरा दुकानों को नगर निगम ने जेसीबी चलाकर तोड़ दिया। निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता कटरा बाजार पहुंचा। कार्रवाई शुरू की तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने कार्रवाई पर विरोध जताया। लेकिन नगर निगम की टीम ने किसी की एक नहीं सुनी और कार्रवाई करते हुए 22 दुकानों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम की टीम ने हमें 2 घंटे का समय दिया और कहा कि दुकानें खाली कर लो। पर्याप्त समय नहीं मिलने से हम दुकानों में रखा सामान नहीं निकाल पाए और उन्होंने जेसीबी चलाकर दुकानें तोड़ दी। वहीं निगम का कहना है कि दुकानदारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने का बोला गया था। लेकिन उन्होंने नहीं की।


दरअसल, नगर निगम कटरा बाजार में कॉम्प्लेक्स बना रहा है। लेकिन कॉम्प्लेक्स के सामने टपरानुमा दुकानें बनी हुई थी। यहां करीब 22 दुकानें थी। जिसमें लोग अपना व्यापार कर रहे थे। मंगलवार को नगर निगम की टीम दल-बल के साथ कटरा बाजार पहुंची। जहां अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान निगम ने जेसीबी चलाकर टपरा मार्केट को हटा दिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE