इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज इंदौर-उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार नड्डा आज सुबह जबलपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर से वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वह उज्जैन से झालवाड़ के लिए रवाना होंगे। झालवाड़ में नड्डा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग 3 बजे इंदौर पहुंचेंगे। यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में क्लस्टर (इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन और रतलाम) की बैठक लेंगे।