देवास। सदगुरू योगेन्द्र शीलनाथ महाराज की 103 वीं पुण्यतिथि समाधि उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सुरेश गोखले एवं दिलीप शर्मा प्रबंधक ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाधि उत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस 6 अप्रैल को सायं 5 बजे मल्हार धूनी से पालकी यात्रा (शोभायात्रा) नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। यात्रा धुन संस्थान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गाे से होकर पुनरू धुनी पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। द्वितीय दिवस 7 अप्रैल को प्रातःरू 6 बजे गुरु महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन व काकड आरती होगी। समाधि पर शाम के समय पर महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण होगा। तृतीय दिवस 8 अप्रैल को महाप्रसादी (विशाल भंडारा) दोपहर 12.30 बजे से प्रारंभ होगा। भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाधि उत्सव में होने वाले आयोजनों को सफल बनाने की अपील की गई है।