कसरावद। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने व मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर भारती अवस्या जिला कार्यालय अधिकारी महिला बाल विकास विभाग खरगोन अग्रिम कुमार अनु विभाग की अधिकारी कसरावद विजेंद्र भालेकर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग कसरावद के नेतृत्व में जय स्तंभ चौराहा कसरावद पर अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ लेकर जान सामान्य को जागरूक किया गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी गई साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता लाने व जन सामान्य को अपना अमूल्य मत देने का संदेश दिया गया उपस्थित जन समुदाय द्वारा स्वीप कार्यक्रम की सराहना की गई इस कार्यक्रम के मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।