इंदौर। अखिल भारतीय पारीक महासभा का होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन 7 अप्रैल रविवार को नरसिंह वाटिका में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत शाम 4 बजे दीप प्रज्जवलन के साथ होगी। इसमें राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध चंग पार्टी फाग महोत्सव में धमाल करेगी। बड़ी संख्या में समाजजन फूलों से होली खेलेंगे। उत्सव में 11 प्रदेशों के 145 पारीक समाज के प्रतिनिधि शामिल होकर शिरकत करेंगे।
महासभा के अध्यक्ष कैलाशचंद पारीक, सचिव मनीष शर्मा, विक्रम अवॉर्डी समाजसेवी धनंजय शर्मा ने बताया कि महासभा का रविवार को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव में 11 प्रदेशों के 145 पारीक समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन ध्यान योगी महर्षि महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। उत्सव में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पार्षद शिखा संदीप दुबे, मुद्रा शास्त्री शामिल होंगे। इसमें राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध चंग पार्टी फाग महोत्सव में धमाल करेगी। राधा कृष्ण बने कलाकार मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे, वहीं कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित होकर फूलों से होली खेलेंगे।
उपाध्यक्ष मूलचंद पारीक, प्रीतम शर्मा और कोषाध्यक्ष सुरेश पारीक ने बताया कि आयोजन में समाज की धर्मशाला के लिए जमीन खरीदने पर भी चर्चा की जाएगी। भजन गायक द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी और फूलों से होली खेली जाएगी। आयोजन की तैयारी अंतिम चरणों में है।