अशोकनगर। शहर के कोलूआ रोड पर आसपास के रहवासियों ने पानी के संकट को लेकर चक्का जाम कर दिया। लगभग एक दर्जन महिलाएं और पुरुष बर्तन लेकर सड़क पर पहुंच गए और काफी देर तक हंगामा करते रहे। उनका कहना था कि इस समय वह लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। उन लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से परेशान होकर वह सड़क पर आए हुए हैं।
पहली बार हुआ चक्का जाम
शहर के कई मोहल्लों में ज्यादातर हर साल पानी की समस्या को लेकर परेशानी होती है और वहां के रहने वाले लोगों के द्वारा चक्का जाम भी किया जाता है। इस साल गर्मियों का सीजन शुरू होते ही, चक्का जाम की यह पहली शुरुआत हुई कोलूआ रोड पर चक्का जाम किया गया, जिसकी वजह से दोनों और वाहनों की कतार लगी रही।
शहर में टैंकर नहीं पहुंचे
एक दिन पहले प्रशासन एवं नगर पालिका के द्वारा प्राइवेट टैंकर संचालकों की बैठक ली थी। जिसके बाद तय किया गया था कि अब टैंकर के माध्यम से शहर को पानी उपलब्ध कराने के लिए रेट तय किया कर दी गई है। ₹300 प्रति टैंकर रेट तय की थी लेकिन इसका असर दूसरे दिन दिखाई दिया। शहर में टैंकर नहीं पहुंचे। जिसके कारण से ज्यादातर लोग परेशान होते हुए दिखाई दिए।
हालांकि जानकारी लगने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि उन लोगों के लिए पानी उपलब्ध कराएंगे। काफी देर तक तो वहां मौजूद लोग बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे जिसके बाद वह लोग उनके आश्वासन पर माने। जिसके बाद वह लोग वहां से हट गए और रास्ता क्लियर हुआ।
दरअसल, शहर में पानी का संकट गहराता नजर आ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका ने एक दिन पहले टैंकर की रेट तय कर दी जिसका दूसरे दिन असर दिखाई दिया। टैंकर संचालक अपने टैंकरों को लेकर लोगों तक नहीं पहुंचा जिसकी वजह से पानी को लेकर चक्का जाम हुआ।