BREAKING NEWS
KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<     NEWS : मानसून को देखते हुए वीबी-जी राम जी योजना के.. <<     NEWS : 9 एवं 10 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी.. <<     KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2024, 3:48 pm
KHABAR : नीमच के चेना माता कुशला माता मंदिर में सकल लक्षकार समाज ने किया होली मिलन समारोह व फाग महोत्सव का आयोजन, जमकर उड़ा रंग-गुलाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सकल लक्षकार समाज द्वारा आज स्कीम नंबर 9 में स्थित चेना माता कुशला माता मंदिर पर होली मिलन समारोह और फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजनों ने कार्यक्रम में पहुंचकर एक दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर रंग रंगीले त्यौहार के कार्यक्रम में एक दूसरे को बधाई दी। वही इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन कर रंग गुलाल एवं फूलों के साथ होली खेल कर धार्मिक भजनों पर नृत्य किया गया। इस अवसर पर लखेरा समाज की आराध्य चेना माता कुशला माता की पूजा अर्चना कर महाआरती का  आयोजन भी रखा गया। लक्षकार समाज द्वारा प्रथम  बार आयोजित इस होली मिलन समारोह फाग महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं बुजुर्ग बच्चे सभी सम्मिलित हुए। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सराहा।अंत में सभी का स्नेह भोज मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE