इंदौर। श्री देवांग कोष्टी समाज की वार्षिक आमसभा रविवार को संपन्न हुई। समाज अध्यक्ष कल्याण देवांग की अध्यक्षता में ये सभा समाज की परदेशीपुरा स्थित समाज की धर्मशाला पर रखी गई थी।इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही समाज की भविष्य की योजनाओं को मूत रूप देने पर गंभीरता से विचार भी किया गया।
आमसभा में वर्ष 2023-2024 का आय-व्यय-पत्रक को प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा में उपस्थित सभी समाजजन ने ध्वनिमत से पारित किया। वार्षिक आमसभा में जिन बातों पर सहमति बनी उसे भी ध्वनिमत से पारित किया। इसके अलावा श्री देवांग कोष्टी समाज इंदौर की भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। अंत में उपस्थित समाजजन का आभार प्रचार मंत्री दिलीप वर्मा ने माना।