BREAKING NEWS
BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 4:18 pm
KHABAR : दीक्षांत समारोह में पहली बार सोशल मीडिया, वृक्षारोपण को लेकर शपथ, विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करीब डेढ़ घंटा रहेंगे राज्यपाल, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के 28 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन 9 अप्रैल चौत्र शुक्ल प्रतिपदा- गुड़ी पड़वा के पर्व पर होगा। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचकर सीधे विश्वविद्यालय पहुंचेगें। यहां पर महामहिम करीब डेढ़ घंटा दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार विद्यार्थियों को उपाधि ग्रहण करने पर उपदेश के साथ स्वच्छता रखने, वृक्षारोपण करने और सोशल मीडिया के नकारात्मक विचारों के प्रति युवाओं को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।


विक्रम विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षान्त समारोह गुड़ी पड़वा पर 9 अप्रैल को प्रातरू 10रू30 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय उपाध्याय दीक्षांत भाषण देंगे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं साहित्यकार पद्मश्री डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित होंगे। राज्यपाल पटेल सुबह करीब 10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेगें। इसके बाद 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल करीब डेढ़ घंटा कार्यक्रम में रहने के बाद रवाना होंगे।


180 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन-
दीक्षांत समारोह के लिए180 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है, जिनमें 107 पीएचडी शोधकर्ता और 77 स्नातक एवं स्नातकोत्तर गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता विद्यार्थी सम्मिलित है। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2023 के पीएच डी उपाधि धारकों को डिग्री और 2023 की स्नातक परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2023 की स्नातकोत्तर परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।


दीक्षांत के लिए पारंपरिक वेशभूषा रहेगी-
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए ऑफ व्हाईट या क्रीम रंग की साड़ी अथवा सलवार सूट तथा छात्रों के लिए ऑफ व्हाईट या क्रीम रंग का कुर्ता - पायजामा निर्धारित किया गया है। सभी विद्याार्थियों को पीली पगड़ी, गोल्डन ब्राउन जैकेट, डी. लिट, पीएच. डी. विद्यार्थियों को क्रीम रंग का उत्तरीय, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को लेमन यलो रंग का उत्तरीय तथा स्नातक विद्यार्थियों को ऑरेंज रंग का उत्तरीय धारण करना होगा।


सोमवार को दीक्षांत समारोह के लिए दो बार रिहर्सल भी की गई-
विक्रम विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षान्त समारोह गुड़ी पड़वा पर 9 अप्रैल को प्रातरू 10ः30 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय उपाध्याय दीक्षांत भाषण देंगे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं साहित्यकार पद्मश्री डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित होंगे। राज्यपाल पटेल सुबह करीब 10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेगें। इसके बाद 10रू30 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल करीब डेढ़ घंटा कार्यक्रम में रहने के बाद रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE