उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सोमवार दोपहर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल से दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनके साथ परिवार के लोग भी रहे। एक्ट्रेस और उनके परिवार के सदस्यों ने नंदी हॉल से शिव जाप किया।
इसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचीं। इसके बाद गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में कलावा बंधवाकर कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई। बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं, अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं। अपने और परिवार के लिए भगवान महाकाल से मांगा है। सब खुश रहें।