BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 5:06 pm
KHABAR : चापडा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, खोकली गारंटी का पुलिंदा है भाजपा सरकार, पुर्व मंत्री यादव नें जमकर साधा निशाना, पढे़ रवि पाटीदार की खबर

Share On:-

बागली। लोकसभा चुनाव के दौरान खंडवा लोकसभा चुनाव के लिए बागली विधानसभा में 13 मई को मतदान होना है, कांग्रेस पार्टी द्वारा खंडवा लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा करने के पश्चात, बुधवार को विधानसभा स्तरीय बागली ब्लॉक के चापडा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल, पूर्व कृषि मत्री सचिन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमल मस्कोले,सम्मिलित हुए।


जहां पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पुर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि भाजपा के नरेंद्र मोदी ने किसानों की 2022 तक दो गुना आय करने की गारंटी दी थी, लेकिन वह गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई, किसानों कि आय तो नहीं बड़ी, लेकिन खेती में लागत बढ़ गई, किसानों को आज कृषि सम्बंधित यत्रों पर 18 एवं 12ःजीएसटी देना पड़ रही है। 


10 सालों में भाजपा सरकार ने जनता को झूठी गारंटी देकर भ्रमित किया है।  यादव ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मोदी की भाजपा सरकार ने किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल में गेहूं खरीद ने की गारंटी दी थी, महिलाओं को ₹3000 प्रति माह देने की गारंटी दी थी। लेकिन यह दोनों गरंटी आज तक पूरी नहीं हो पाई है। किसानो का गेहूं 2275 में ही खरीदा जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने सभी कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में सभी समर्पण भाव से कार्य करें अपने बूथों को मजबूत कर चुनाव जितना है।


इस दौरान एक नोट एक वोट अभियान की भी शुरुआत की गई, सचिन यादव ने बताया भाजपा सरकार में कांग्रेस ताकत के साथ चुनाव नहीं लड़ सके। इसलिए कांग्रेस पार्टी के कई बैंक खाता बंद करवा दिए गए हैं। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा एक नोट एक वोट अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्याशी के लिए सभी कार्यकर्ता राशि एकत्रित कर रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE