BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें.. <<     हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक.. <<     महूपुरा से निकला सेहरे का जुलूस, ‘या हुसैन-या.. <<     देवास में NEET परीक्षा आज, 2000 से अधिक अभ्यर्थियों.. <<     KHABAR : योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में गूंजा.. <<     देवास में रिश्तों का कत्ल ,तेंदूपत्ता.. <<     नीट पेपर लीक विवाद के बाद नीमच में.. <<     KHABAR : योग दिवस पर संपन्न हुआ भारत विकास परिषद का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 5:46 pm
KHABAR : अग्रसेन सोशल ग्रुप के नए पदाधिकारियों ने शपथ के साथ लिया सेवा का संकल्प, पूर्व राज्यमंत्री अग्रवाल ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा के बिना राष्ट्र का विकास नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के गोमाबाई रोड स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन में मंगलवार रात श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप की वर्ष 2024-25 के लिए गठित नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें निवृत्तमान पदाधिकारियों ने नए को पिन लगाकार पदभार व बैग सौंपा। इन सभी नए पदाधिकारियों को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मप्र सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व मंडी बोर्ड संचालक राजेश अग्रवाल बदनावर ने सभी को अपने पद की शपथ के साथ समाज सेवा का संकल्प दिलाया। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अग्रसेन स्तुति का वाचन दीप्ति गर्ग तथा अग्र धवज वंदना नीतू मित्तल ने प्रस्तुत की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के निराश्रित और असहाय पिछड़े वर्ग के विकास बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता हैं। पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा होती है। सामाजिक एकता के बिना राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिकार नहीं मिलते है। आधुनिक युग में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षा संवैधानिक अधिकार है। कार्यक्रम को अग्रवाल समाज नीमच के नवीन अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र, अग्रसेन सोशल ग्रुप के निवृतमान अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयल, निवृतमान सचिव गोपाल कृष्ण गर्ग, नव मनोनीत अध्यक्ष आशीष मित्तल, बनवारी लाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी, सलाहकार, सह सचिव, अग्रसेन अहसास के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीयों को शपथ मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल द्वारा दिलाई गई। इसके बाद पुराने अध्यक्ष, सचिच व कोषाध्यक्ष द्वारा नए को पीन लगाकर और बैग का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम में निवृतमान कोषाध्यक्ष अनिल गोयल व नए सतीश गोयल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल अग्रवाल एवं सपना गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शपथ संचालन अनिल गोयल एपटेक ने किया।  आभार सचिव आशीष रामजी गर्ग द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।  इस अवसर पर अग्रजनों के अलावा खंडेलवाल, माहेश्वरी, जैन समेत विभिन्न समाजों के भी पदाधिकारी व अन्य प्रमुख आमंत्रित अतिथि मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE