BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 6:10 pm
BIG REPORT : कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने रतनगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, चारों तरफ लूट ही लूट है, भ्रष्टाचार का तांडव मचा हुआ है - दिलीप गुर्जर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हमने कोरोना काल में लाखों लोगों को ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी से मरते हुए देखा है, उस त्रासदी को हम भूले नहीं है, जब लाखों लोग मर रहे थे तब साहब थाली और ताली पिटवा रहे थे  हमने उन हजारों किसानों को मरते हुए देखा है जो अपनी फसल का उचित मूल्य मांग रहे थे द्य देश के करोडो नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं द्य अग्नि वीर योजना के नाम से उनके भविष्य के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है द्य यदि देश को भयमुक्त वातावरण से मुक्ति दिलाना चाहते हो तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाओ द्य उक्त विचार नीमच मंदसौर जावरा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने रतनगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। 


गुर्जर ने कहा कि आपने दो बार गुप्ता को जिताया, उनसे यह तो पूछो कि उन्होंने नीमच जिले को क्या दिया ? उनकी उपलब्धियां क्या है ? क्या वे एक भी उद्योग स्थापित कर पाए ? नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं, अफीम बोने वाले किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं, भ्रष्टाचार का तांडव मचा हुआ है, चारों तरफ लूट ही लूट है, इन सब से बचना है तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाओ द्य कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि गुप्ता की एक भी उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है वरन नीमच जिले की सारी सुविधाएं गुप्ता के सांसद रहते हुए छीन ली गई द्य अब वक्त आ गया है कि नीमच जिले की जनता इस निष्क्रियता का बदला ले और कांग्रेस के भाई दिलीप सिंह गुर्जर, जो कि एक ऊर्जावान और चार बार के विधायक हैं, जिनको सक्रियता और कार्य करने की ललक के कारण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है, उन्हें एक बार मौका अवश्य दें रतनगढ़ पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, सुरेश शर्मा, शब्बीर भाई, मुजीब भाई, कमल छपरीबंद ने स्वागत किया द्य सभा को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य तरुण वाहेती, सुरेश शर्मा व गजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया द्य सभा का संचालन अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा ने किया व आभार मुजीब भाई ने माना 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE