BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 6:13 pm
KHABAR : निर्वाचन के दौरान सभी एआरओ समन्वय से कार्य कर एक ही तरह की प्रक्रिया अपनाएं, संसदीय क्षेत्र की समन्वय बैठक संपन्न, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23 के संबंध में समन्वय बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया, नीमच कलेक्टर, नीमच एसपी, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, नीमच और रतलाम अपर कलेक्टर, मंदसौर एडिशनल एसपी, रतलाम एडिशनल एसपी, सभी  एआरओ मौजूद थे। 

 

बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र परमार ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र की निर्वाचन कार्याे की विस्तार से जानकारी प्रदान की। जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिसमें 18 लाख 92 हजार मतदाता, 2 हजार 156 मतदान केंद्र पर 13 मई के दिन मतदान करेंगे। सुविधा पोर्टल के माध्यम से अनुमतिया प्रदान की जा रही है। एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी, एमसीएमसी, मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। लगातार सभी दलों के द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है। पोस्टल बैलट के कार्य को बहुत सावधानी के साथ करें। होम वोटिंग का कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से करवाए। जो अधिकारी, कर्मचारी होम वोटिंग करवाते है, उसकी सील, पदनाम, हस्ताक्षर का रिकॉर्ड भी रखें। ऐसे कर्मचारी जो अन्य जिलों से हैं, उन्होंने अपना नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया है, उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इसके लिए कैंप भी आयोजित करें। व्यय लेखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों के खातों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण आरओ स्तर पर होगा, जिसमें सभी विधानसभाओं के एईओ शामिल होंगे। लोक सभा क्षेत्र मुख्यालय के एईओ सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के एईओ के समन्यव करके कार्य करेंगे। अवैध शराब, तस्करी पकड़ने की कार्यवाहियां मिलकर करें। नाकों पर तैनात कर्मचारी आपस में समन्यव स्थापित करें। अपराधिक लोगों पर लगातार कार्यवाही करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE