चित्तौड़गढ़। बुधवार को कपासन थाना पुलिस ने अवैध बजरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 90 टन से अधिक बजरी से भरे दो ट्रेलर व एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह व वृताधिकारी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रात्री गश्त के दौरान केसर खेडी चौराये पर पुलिस थाना कपासन के जाप्ता को राशमी की तरफ से 14 चक्का दो बडे ट्रेलर आते हुये नजर आये। जिनको रुकवाकर चौक करने पर उनमें 45-45 टन बजरी रेत भरी होने से नियमानुसार कार्यवाही करते हुये दोनो ट्रेलर को जब्त कर रवाना होकर पुलिस थाना पहुंच कर थाना परिसर में खड़े करवाये गये। इसी प्रकार से गावं रोलिया की तरफ एक स्वराज कम्पनी का टैक्ट्रर मय ट्राली के 5 टन करीब बजरी रेत भरकर परिवहन करने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। बजरी व तीनों वाहनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु सुचना दी गई। पुलिस टीमः- उप निरीक्षक लादुलाल उ.नि., कानि. युवराज व हॉमगार्ड हिरापुरी।