नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के माध्यम से इस सत्र का प्रथम एवं अभी तक का 5वां नेत्रदान संस्था सदस्य संदीप दरक के ताऊजी हनुमान प्रसाद दरक के निधन पश्चात प्राप्त हुआ। परिषद परिवार के सदस्यों ने दुःख की इस घड़ी में दरक परिवार द्वारा किए गये इस अमूल्य महादान के लिए ह्रदय से आभार साधुवाद प्रकट किया। नेत्रदान में सुनील सिंहल, अध्यक्ष सुशील गट्टानी, सचिव विश्वास खंडेलवाल, मनोज माहेश्वरी, रवि महेश्वरी का सहयोग प्राप्त हुआ एवं नेत्रदान प्रेरणाकर्ता के रूप में योगदान संदीप दरक का रहा एवं नेत्र उपार्जन करने में सहयोग गोमाबाई अस्पताल की टीम का रहा। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने दी।