सिंगोली। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती पर आयोजित समारोह में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वप्रथम प्रभात फेरी चारभुजा नाथ मंदिर से निकाली गई। तत्पश्चात चारभुजा नाथ मंदिर पर समाज जनों द्वारा सामूहिक हवन किया गया एवं दोपहर में भगवान महर्षि गौतम का चल समारोह श्री चारभुजा नाथ मंदिर से बापू बाजार पुराना बस स्टैंड होते हुए गौतमालय भवन पहुंचा। सभी समाजजनों द्वारा महर्षि गौतम की आरती और प्रसाद वितरण हुआ।
वहीं मंच पर समाज के वरिष्ठ जन बालकृष्ण सुरतानिया, कैलाश चंद्र जोशी, नंदकिशोर द्विवेदी, भगवती लाल सुरतानिया का गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमल कुमार सुरतानिया द्वारा श्रीफल व केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामस्वरूप शर्मा, घनश्याम शर्मा, अमित द्विवेदी, प्रशांत जोशी द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाने वालों समाज के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड स्वर्गीय मदन लाल अनोप बाई की स्मृति में सुरतानिया परिवार द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया और अंत में सभी समाजजनों का स्नेहभोज हुआ। स्नेह भोज में सभी महिला पुरुष बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।