BREAKING NEWS
BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 11:04 am
KHABAR : आंवरी माता जी मेले के प्रथम दिन अलौकिक दरबार में सुंदर काण्ड पाठ के पारायण के साथ रंगारंग कार्यक्रम का हुआ श्री गणेश, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मेला समिति द्वारा आयोजित 18 वें आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेले में चौत्र नवरात्रि पर्व  के अवसर पर प्रथम दिन मंगलवार को रंगमंच पर श्री बालाजी मानस मित्र मंडल ग्रुप  राबडिया के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का पारायण किया गया। सुंदरकांड पाठ की चौपाईयां अत्याधुनिक वाद्ययंत्र की स्वरलहरियों की धुन पर  बेहतरीन  मधुर स्वर में प्रस्तुत की गई।सुंदरकांड पाठ के बीच बीच में सु मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रृद्धालु झुमते रहे। राबडिया गांव से आए गायक कन्हैयालाल के द्वारा मेरे लाडले श्री गणेश प्यारे भोले बाबा के आंखों के तारे............ गणपति महिमा प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश करते हुए हे मारुति सारी राम कथा का सार तुम्हारी आंखों में ........, हवा में उड़ता जाएरे म्हारा राम दुलारा ..३........., हम कथा सुनाए राम लखन गुणगान की............. , बड़ी दूर से उड़कर आया हूं माता तेरे दर्शन के लिए......३.....आदि शानदार भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक कन्हैयालाल  द्वारा राम जी से राम राम कहियो हनुमान जी............, रुप बनाया मसक समान लंका में कूद गए हनुमान .........., आएगा मेरा सांवरा दिल में बुला कर देख ........... आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेला एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सुंदर काण्ड पाठ प्रस्तुत करने वाले भक्तों का स्वागत किया। तत्पश्चात  महामाया आवरी माता जी एवं हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर में उपस्थित सुन्दर काण्ड पाठ करने पधारे श्री बालाजी मानस मित्र मंडल के सभी सदस्यों का मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा माता दी के शब्दों से अंकित दुपट्टा ओड़ा कर स्वागत किया। 

मेले में रात्रि को रंगमंच पर स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुतियां- 
आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के 18 वें भव्य मेले में कल दिनांक 11 अप्रैल 2024 गुरुवार को तीसरे दिन रंगमंच पर रात्रि 8.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार धार्मिक,देश भक्ति, राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों के साथ अन्य रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आवरी माता मेला समिति के अध्यक्ष दशरथ माली , मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, सचिव नरेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष राजेश जैन ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लें और मां जगदंबा के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE