भोपाल। नवाचार आमजन के जीवन को आसान बनाते हैं। यह बात एमपीसीएसटी डायरेक्टर जनरल डॉ. अनिल कोठारी ने कही। वे आईईएस कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय आईडीई बूटकैंप के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि नवाचार कैसे लोगों के जीवन को आसान और सुलभ बनाते हैं। वहीं आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव ने बूटकैंप में भाग लेने की पहल के लिए प्रतिभागियों की सराहना की।
इस बूटकैंप का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों और स्कूलों के छात्रों, इनोवेटर्स एवं इनोवेशन एम्बेसडर को कौशल सिखाना है। कैंप में भोपाल सहित अन्य शहरों को 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समारोह के अंत में आईईएस यूनिवर्सिटी के सीईओ देवंश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और बूटकैंप के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किए।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी), स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संयुक्त रूप से आईईएस कैंपस के सभागार में आईडीई बूटकैंप का आयोजन किया, जिसमें कैंप के बाद वेलेडिक्टरी सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
वेलेडिक्टरी सेरेमनी का शुभारंभ एमपीसीएसटी डायरेक्टर जनरल डॉ. अनिल कोठारी, आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव एवं एआईसीटीई न्यू दिल्ली के एमआईसी ऑफिसर अंकुश प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मास्टर एवं सपोर्ट ट्रेनर मौजूद रहे।