रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दिवस तथा मतदान के एक दिन पूर्व भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की इलेक्शन मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी से प्राप्त आइटम न्यूज़ पर प्रत्येक 2 घंटे में एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा अपर जिला दंडाधिकारी आर.एस. मंडलोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।