रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसके नोडल अधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी राधेश्याम मंडलोई होंगे। उनके सहयोगी अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर, जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य तथा लेखा अधिकारी जिला पंचायत प्रीति डेहरिया होगी।उल्लेखनीय है कि प्रत्येक अभ्यर्थी के नामांकन के दिनांक से निर्वाचन परिणाम की घोषणा दिनांक तक उसके द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा उपगत या प्राधिकृत किए गए सभी व्यय की निगरानी रखने, रखरखाव करने तथा प्रचार प्रसार अभियान के दौरान गैर अनुज्ञेय व्यय की निगरानी के लिए व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।