नीमच। हिन्दू जागरण मंच जिला नीमच नगर की टीम ने शिक्षा की अलख जगाने वाले समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई। उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला कार्यकारणी सदस्य रोहित नरवाले, बजरंग दल जिला सह संयोजक विजेश वाल्मीकि, समाजसेवी करन नकवाल, कार्यकारणी सदस्य आशीष बनोधा, लोकेश खरे उपस्थित थे।