मनासा। मुस्लिम समाज ने आज ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षाेल्लास धूमधाम व भाईचारे के साथ मनाया गया। एक दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई दी नगर और क्षेत्र के आसपास के मुस्लिम समाजजनों ने ईदगाह में जाकर नवाज अदा की। शहर काजी द्वारा ईद की नवाज अदा करवाई गई देश में भाईचारे व अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अंजुमन मुस्लिम कमेटी द्वारा एसडीएम, एसडीओ पुलिस, टीआई का साफ बांध अच्छी व्यवस्था के लिए उनका स्वागत किया।