जावद। नगर में एक माह तक चले पवित्र माह रमजान की समाप्ति के बाद आज मुस्लिम समाज जनों ने ईद का त्योहार परम्परागत तरीके से मनाया गया। मुस्लिम समाज के नोशाद अली ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुवार को इदुल फितर पर्व को लेकर सर्वप्रथम बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन जावद के अठाना दरवाजा के धनेरिया मार्ग की ओर ईदगाह परिसर में नमाज अदा करने पहुचे जहां पर शहर काजी सैय्यद आदिल रजा साहब की मौजूदगी में उनके बेहनोई हाफिज नईम ईकबाल साहब कोटा वाले ने ईदगाह परिसर में ईद उल फितर की नमाज अदा कराई बाद खुतबा हुआ। खुतबा के समापन पर देश में अमन चौन बना रहे ऐसी दुआ भी मांगी गई। इस दौरान मोमिन समाज की ओर से शहर काजी सैय्यद आदिल रजा व हाफिज नईम ईकबाल साहब कोटा वाले का साफा पहनाकर इस्तबाल किया गया तथा ईदगाह परिसर नमाजियों से पूरा भरा हुआ था। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक- दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसी के साथ बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग खुश दिखाई दिए। यह एक ऐसा समय होता है जिसमें सभी मुस्लिम समाजजन एक स्थान पर एकत्रित होते हैं। इस दौरान एसडीएम राजेश शाह, एसडीओपी निलेशवरी डावर, थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, पटवारी कमल केवमानी, दिलीप चुंडावत, एसआई टीआर चौहान, प्र.आर शेलेन्द्र चौहान, रवि पांडे, आर. रविन्द्र पाटीदार ने शहर काजी सैय्यद आदिल रज़ा, हाफिज नईम इकबाल साहब कोटा वाले सहित अन्य को ईद की मुबारकबाद दी गई बाद इसके जुलुस निकाला गया जो नीमच दरवाजा पहुचकर समाप्त हुआ इसके पश्चात मुस्लिम समाजजन अपने- अपने घरों की ओर पहुंचे और दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ ही मेहमानों को खीर और सिवइयां खिलाकर मुंह मीठा करवाने का दौर दिनभर चलता रहा वही घरों में महिलाओं ने भी ईद की नमाज अदा की। इधर नमाज अदा करने से पहले रोजेदारों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को सदका ए फितर दिया गया हैं।