मनासा। गुरुवार को मनासा नगर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़ी ही हर्षाेल्लास धूमधाम व भाईचारे के साथ मनाया गया। मनासा नगर के जुनासाथ मोहल्ला स्थित अंजुमन से लेकर ईदगाह मस्जिद तक जुलूस निकाला गया और क्षेत्र के आस-पास के मुस्लिम समाजजनों ने नीमच रोड स्थित ईदगाह में जाकर नवाज अदा की। शहर काजी कामिल रजा साहब द्वारा नवाज अदा करवाई गई देश में भाईचारे व अमन चौन की दुआ मांगी गई।जिसके बाद मुस्लिम जन ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारक बाद दी। ईद उल फितर के मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा कारगिल चौराहे पर एसडीओपी विमलेश कुमार और एसडीएम पवन बारिया टीआई शिवकुमार यादव एवं आला अधिकारियों सहित पुलिस जवानों का स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान नगर में पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात रहा।