BREAKING NEWS
BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 6:57 pm
NEWS : महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में महावीर महिला मंडल ने किया सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, भक्तों में दिखा उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में महावीर महिला मंडल द्वारा मांगलिक धाम में गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
महावीर मंडल अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया, महासचिव रणजीत सिंह नाहर, महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया, महासचिव कल्पना मेहता, निदेशक मधु मट्ठा, उमा सुराणा, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य नागोरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत परामर्श मंडल सदस्य मनोरमा अजमेरा, स्नेहा ढीलीवाल, लक्ष्मी पोखरना, दिलखुश खेरोदिया, नम्रता गदिया ने किया।
सांस्कृतिक संध्या में सकल जैन समाज की विभिन्न प्रतिभाओं द्वारा महावीर स्वामी के संपूर्ण जीवन को उजागर करते हुए नाटिका एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई साथ ही सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को बताते हुए नाट्य मंचन किया गया। संयोजन मंजू सेठी, जयमाला डड्डा, सदस्य सुनीता राका, मंजू श्रीमाल, प्रीति ढीलीवाल, सरोज नाहर, रीना पोखरना, प्रभा जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनु सुराणा एवं तुषिता सांखला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिगंबर जैन महिला मंडल, शांत क्रांत मंडल, साधु मार्गी मंडल, तेरापंथ मंडल, जैन दिवाकर चंदनबाला मंडल, मूर्तिपूजक उपेन्द्र यशा बहू मंडल, ज्ञान गच्छ संघ, जैन दिवाकर महिला परिषद, दिवाकर मंडल सैंती, परामर्श मंडल आदि से विभिन्न विषयक नाट्यमंच व नृत्य प्रस्तुति दी गई। युवा संगठन से आदित्य नागौरी का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE